बनी। उपजिला अस्पताल में मल्टीस्पेशयलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 400 मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसके अलावा 77 दिव्यांगों ने भी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे। जिसमें से 56 दिव्यांगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया था। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उनको आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में बनी कस्बे सहित दूर-दराज के विभिन्न इलाकों के स्थानीय लोगों चिकित्सा शिविर में पहुंचे। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना की ओर से किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. रैना ने कहा कि बनी में मल्टीस्पेशयलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। कहा कि कई सारी बीमारियों के चलते कुछ लोग बड़े अस्पतालों तक पहुंच न होने के चलते इलाज से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल सके।