बिलावर के फिंतर में देर शाम लोगों ने प्रदर्शन किया। लोहाई मल्हार में तीन नागरिकों की हत्या को ल
- फिंतर चौक पर जमकर किया प्रदर्शन, शाम पांच से लेकर शाम 7:30 बजे तक सड़क पर डटे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। इलाके में बढ़ रही आतंकी घटनाओं और बेकसूर लोगों की मौत को लेकर हिंदू संगठनों ने रविवार को बिलावर बंद का आह्वान किया है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 20 दिन पूर्व बाथर गांव मे कोहग गांव के दो लोगों के शव मिले थे लेकिन आरोपियों का आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर चार दिन से लापता हुए तीन लोगों के शव इच्छू नाले से बरामद हुए हैं और इलाके में बढ़ रहे अपराध की वजह से आम लोग डरे और सहमे हुए हैं। उन्होंने इलाके के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से रविवार को बिलावर बंद का समर्थन करने की अपील की।
इलाके में आए दिन बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा शनिवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। फिंतर चौक पर शाम पांच बजे हिंदू संगठनों के कई कार्यकर्ता एकत्रित हुए जिसके बाद सभी लोगो ने सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। भाजपा पहाड़ी जिला के प्रधान गोपाल कृष्ण, विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान कैप्टन पवन कुमार शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीत शर्मा और अन्य लोगों ने कहा कि कई महीनो से इलाके में आतंकवादी सक्रिय हैं और सुरक्षा एजेंसियां इनकी धरपकड़ करने में असफल साबित हुई हैं।
शाम पांच से लेकर शाम 7:30 बजे तक प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। अपने-अपने गंतव्य की तरफ आने जाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। इसके बाद थाना प्रभारी बिलावर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी धरना प्रदर्शन स्थल से वापस लौट गए।