किला माता मंदिर में आयुष की ओर से लगाए शिविर में दवाइयां लेते लोग। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। किला माता मंदिर में आने वाले लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवाइयां मुफ्त बांटी गईं। इसके लिए आयुष विभाग ने रविवार को शिविर का आयोजन किया।
आयुष जिला अधिकारी डॉ. अजय कुमार टिकू के निर्देश पर इस खास शिविर का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। यहां मौजूद डॉ. संजीत कुमार ने लोगों को कोरोना से बचाव के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों की बदौलत लोग अब तक इस बीमारी को हराते आए हैं। इसी तरह से एहतियात बरतते रहे तो आगे भी इसे हराने में कामयाबी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को सिर्फ नियमों का पालन करना है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना है। इसके लिए आयुर्वेदिक दवाइयों का नियमित सेवन करें। शिविर के दौरान 550 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवाइयां मुफ्त में दी गईं।