फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 560 लोगों को दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कंडी क्षेत्र की पंचायत मेला में एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयुष की ओर से शिविर लगाया गया। इस शिविर में 560 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मुफ्त में आयुर्वेदिक दवाइयां दी गयीं।
विज्ञापन

एडीएमओ डॉ. अजय टिक्कू के निर्देश पर लगाए शिविर में डॉ. ऋतु बाला ने लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर काफी नुकसानदेह हो सकती है। लेकिन, हमें इससे डरने की बजाय इससे निपटने की तैयारी करनी होगी। जिस तरह नियमों का पालन कर हम पहले इसे हराने में सफल हुए हैं, उन्हीं नियमों का इस्तेमाल कर हम इसे फिर से हरा देंगे। मुंह पर मास्क, दो गज की दूरी और समय-समय पर हाथ धोने के नियम को कभी न भूलें। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करें।
उन्होंने कहा कि मजबूत इम्यून सिस्टम और कोविड नियमों का पालन हमारे लिए तीसरी लहर को हराने में मददगार साबित होगा। शिविर के दौरान लोगों को मुफ्त में आयुर्वेदिक दवाइयां और मास्क भी दिए गए।
विज्ञापन

आयुष विभाग ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के परनाला गांव में मंगलवार को आयुष विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में लगाए गए शिविर में कई स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर की शुरुआत जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर आयुष विभाग के डॉ. रजनीश बारिया ने लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। और, लोगों की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए निशुल्क दवाइयां भी बांटीं। इस मौके पर 125 लोगों को निशुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें