हीरानगर। बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग की ओर से अवैध ढंग से बिजली इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने विभिन्न इलाकों में जाकर अवैध ढंग से बिजली इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई करते हुए खेतों में लगी मोटरों और घरों के कनेक्शन काट दिए।
जेईई यशपाल शर्मा ने बताया कि अवैध ढंग से बिजली इस्तेमाल करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी के तहत आज सीमावर्ती गांव टली, बनयाडी, अंदे चक, सुल्तानपुर, स्प्राल पाईं, आदि गांवों में विभाग की टीम ने दौरा कर अवैध कनेक्शन काटने का काम किया। इस कार्रवाई के दौरान खेतों में बिना कनेक्शन के चलाई जा रही 70 मोटरों के, 10 घरों के और बिलों का भुगतान न करने वाले 10 घरों के कनेक्शन काटे गए।