राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजन शारावत ने कठुआ जिले का दौ
राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजन शारावत ने मंगलवार को कठुआ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले के पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।
दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल शारावत ने स्थानीय सैन्य अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था, रणनीतिक तैनाती और क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने सैनिकों के मनोबल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनका समर्पण प्रेरणादायक है। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता और सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।