फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ग्यारह को मनाएगी शहीदी दिवस

Wed, 06 Jan 2016 12:44 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विधान एक निशान को लेकर हुए आंदोलन के दौरान हीरानगर में पुलिस की गोली से मारे गए प्रजा परिषद के कार्यकर्ता भीखम सिंह और बिहारी लाल की याद में भाजपा शहीदी मेला आयोजित करेगी।
विज्ञापन


इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में भाजपा के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं और मंडल प्रधानों ने हिस्सा लिया।

स्थानीय विधायक कुलदीप राज ने कहा कि इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में राज्य तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सुशासन, विकास और संकल्प रैली को हीरानगर में 11 जनवरी के शहीदी मेले (दिवस) के रूप में मनाया जाएगा।

जिला प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि हर साल 11 जनवरी को समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाता है। वर्ष 1953 में प्रजा परिषद के आंदोलन में तहसील के दो कार्यकर्ताओं की पुलिस की गोली से मौत हो गई थी। उनकी याद हर वर्ष 11 जनवरी को शहीदी मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


जिला संगठन मंत्री इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि शहीदी मेले के दिन पार्टी की उपलब्धियों और विकास कार्यक्रमों को जनता के सामने रखा जाएगा।

इस मौके पर कहा गया कि पार्टी कार्यकर्ता शहीदों की वीरगाथा को लोगों तक पहुंचाएं।
बैठक में हीरानगर मंडल के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, मढीन मंडल के अध्यक्ष भानू प्रकाश गुप्ता, घगवाल मंडल अध्यक्ष तरसेम सिंह तथा कंडी मंडल सुदेश कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता रक्षपाल वर्मा, प्रकाश शर्मा, अश्विनी शर्मा, रवि सलगोत्रा, मुकेश पाधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें