फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सांझी मोड़ बाजार आज रहेगा बंद, व्यापार मंडल ने की छुट्टी की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ।
सांझी मोड़ व्यापार मंडल ने 31 जुलाई को पूरे बाजार में अवकाश रखने की घोषणा की है। व्यापार मंडल के अनुसार शुक्रवार को सांझी मोड़ बाजार की सभी दुकानें बंद रहेंगी और व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह से स्थगित रहेंगी।

यह घोषणा व्यापार मंडल के प्रधान कुलदीप सिंह तथा उपप्रधान विनय महाजन ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने बताया कि महीने के अंतिम दिन को अवकाश दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत 31 जुलाई को पूरा बाजार बंद रखा जाएगा। व्यापारियों से इस निर्णय का पालन करने और बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में सांझी मोड़ व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें कुलदीप सिंह को प्रधान और विनय महाजन को उपप्रधान चुना गया था। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद व्यापार मंडल द्वारा कई नई व्यवस्थाएं और नीतियां लागू की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रत्येक माह के अंतिम दिन अवकाश रखने का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें