फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी-भंडार सड़क से संबंधित खबर में विभाग का पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता प्रभजोत सिंह ने बताया कि बनी-भंडार सड़क फिलहाल केवल लाइट मोटर व्हीकल यानी छोटी गाड़ियों की आवाजाही के लिए ही उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई लगातार भारी बारिश के कारण सड़क के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


प्रभजोत सिंह के अनुसार, यह स्थिति प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न हुई है। विभाग की मशीनें और कर्मचारी लगातार सड़क को बहाल करने और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बनी-भंडार सड़क के स्थायी रखरखाव के लिए विस्तृत प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़क के व्यापक सुधार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें