फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 घंटे के खुले बाजार, रोस्टर के अनुसार खुलीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन के आदेश पर वीरवार शाम से शुरू हुआ कोरोना कर्फ्यू सोमवार सुबह हट गया। 84 घंटे बाद खुले बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार खुली दुकानों में शहर के साथ आसपास के गांवों से आए ग्राहकों ने दिन भर खरीददारी की।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशासन के आदेश के मुताबिक वस्त्र विक्रेता, कास्मेटिक्स, जूते चप्पल, मोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिकल शॉप, आटोमोबाइल और सर्विस स्टेशन, ज्वेलर्स के अलावा सैलून खुले रहे। वहीं शादियों का सीजन होने के कारण दुकानों पर ज्यादा भीड़ रही। इससे सड़कों पर भीड़भाड़ देखी गई। इस बीच नजर बनाए रखने के लिए पुलिस की टीमेें गश्त करती रहीं। वहीं शाम होने के साथ एक बार फिर से पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया।
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भले ही प्रशासन ने दुकानों को खोलने के लिए रोस्टर जारी किया हुआ है, लेकिन इसे सख्ती से लागू करने के लिए अभी फिलहाल शहर में प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते सोमवार सुबह बाजार खुलने के बाद शहर में उन दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खोल दीं, जिन्हें प्रशासन से इजाजत नहीं थी। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं दिखा। दोपहर बाद तहसीलदार कठुआ का दौरा होने की जानकारी मिलने के बाद उन दुकानदारों ने अपनी दुकान का शटर नीचे कर दिया। लेकिन उनके जाते ही दुकानों पर कारोबार होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें