फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सावन चक के नजदीक चक प्रताप इलाके में कूलर और एलईडी बनाने वाली एक औद्योगिक इकाई में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। दोपहर बारह बजे के लगभग इमारत के पहले माले पर धुआं उठने के बाद लपटें उठने लगीं। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर टेंडर ने साढ़े तीन घंटे के अभियान के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बारह बजे के लगभग मग्गर खड्ड के नजदीक एनआर उद्योग इकाई में आग भड़क गई। जिसके बाद इकाई के कर्मचारियों की ओर से अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। दो फायर टेंडरों के कर्मी साढे़ तीन घंटे तक आग को बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे। इकाई प्रबंधकों के अनुसार आग उस हिस्से में भड़की जहां तैयार माल को रखा गया था। ऐसे में लाखों का नुकसान हुआ है। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले हटली मोड़ क्षेत्र में ही एक अन्य इकाई में आग भड़कने से दो श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें