बिलावर। संगैड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में मांडली-11 की टीम ने एटॉमिक नॉर्थ की टीम को 20 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
मांडली-11 की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट गंवाकर 91 रन बनाए। मांडली के बल्लेबाज अल्ताफ हुसैन ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया वहीं, बल्लेबाज इनायत हुसैन ने 15 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एटॉमिक नॉर्थ की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन मध्यम क्रम लड़खड़ा गया। टीम नौवें ही ओवर में 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लिहाजा, मांडली-11 की टीम ने 20 रनों से मैच जीत लिया।
मांडली के गेंदबाज अनायत हुसैन ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए और 15 रन बनाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें पदक और नकद पुरस्कार दिया गया।