कठुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के वार्ड नौ में विशेष जागरूकता अभियान चलाया और डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। कर्मचारियों ने मच्छरों के काटने से होने वाले संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने घरों में पानी की निकासी एवं पेयजल भंडारण की व्यवस्था की जांच की। कहा कि घर में न तो पानी को बिना ढके रखे और न ही एक सप्ताह से ज्यादा के लिए पानी का भंडारण करें। इस दौरान टीम ने लोगों को किसी भी तरह के बुखार जो तीन दिन से ज्यादा रहे, की तुरंत डाॅक्टर से जांच करवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। ताकि अगर किसी व्यक्ति में डेंगू का लक्षण पाया जाए तो उसे तुरंत उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
जिला मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि 17 दिसंबर के बाद से जिले में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है।