फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शौचालय में मृत मिला व्यक्ति

Mon, 19 May 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर सुलभ शौचालय में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। मृतक की कमल कुमार पुत्र दास चंद निवासी माधोपुर पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर के बाद हुई इस घटना पता तब चला जब शौचालय के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी लखनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय का दरवाजा खुलवाया तो व्यक्ति वहां अचेत मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शौचालय के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति शौचालय में आया था, लेकिन जब आधे घंटे से ज्यादा समय बीत गया तो उन्हें आशंका हुई, क्योंकि बाहर से आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नही आ रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें