फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे महिम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। 53वीं राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जिले के महिम अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। संभाग स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले महिम शर्मा मंगलवार को सम्मानित किया गया। इस संबंध में राजकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण ने की।
महिम शर्मा के गौक्रीट स्मार्ट हाउस इको-फ्रेंडली लिविंग, सोलर एनर्जी और क्रॉप प्रोटेक्शन सिस्टम प्रोजेक्ट को संभाग स्तर पर निर्णायकों ने काफी सराहा है। इस बेहतर प्रोजेक्ट के आधार पर ही उसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी छात्र महिम शर्मा और उनके मार्गदर्शक शिक्षक मुनीश नारायण मल्गोत्रा को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिला के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने छात्र की वैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करेगा। इस सम्मान के लिए उन्होंने पूरे स्कूल प्रशासन और स्टाफ की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें