फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मडुई गांव में सब सेंटर की दरकार

Wed, 14 May 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मडुईं के लोग स्वास्थ्य केंद्र को लेकर समस्या बताते हुए। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
लोगों को इलाज के लिए जाना पड़ रहा उपजिला अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मडुई गांव में सब सेंटर की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। स्थानीय निवासी यशपाल शर्मा, रमेश कुमार, शुभ कुमार, जोगेंद्र कुमार, विनोद शर्मा और सुरजीत ने बताया कि उनके गांव में सरकार ने आज तक सब सेंटर की सुविधा नहीं दी है। इस कारण लोगों को उपजिला अस्पताल या फिर किशनपुर गांव जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचने के लिए लोगों को बहुत असुविधा होती है। इसके चलते गर्भवती, नवजात शिशुओं, बच्चों, किशोर, किशोरियों और उनके तीमारदारों खासकर बुजुर्गों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, पोषण, टीकाकरण, दस्त नियंत्रण और संचारी रोग नियंत्रण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मडुईं गांव में जल्द से जल्द सब सेंटर खोला जाए, ताकि गांव की 3000 से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बिलावर या फिर किशनपुर गांव ना जाना पड़े। लोगों ने विधायक सतीश शर्मा से मडुईं गांव में सब सेंटर खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें