फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीएसएनएल टावर शुरू करने के लिए अधिकारियों से की चर्चा

Wed, 14 May 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सरथल में लगा बीएसएनएल का टावर। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। सरथल क्षेत्र में बीएसएनएल टॉवर की कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्या को लेकर एसडीएम बनी संदीप कुमार ने बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क कर बीएसएनएल टावर शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की। बीएसएनएल अधिकारियों ने एसडीएम बनी को बताया कि टॉवर पूरी तरह से तैयार है, और उसका परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। और सैटेलाइट फ़्रीक्वेंसी से जुड़ी एक तकनीकी दिक्कत आ रही है, जिसकी देखरेख बंगलौर स्थित संबंधित विंग द्वारा की जा रही है। यह समस्या जल्द ही या कुछ दिनों के भीतर हल कर ली जाएगी, जिसके बाद टॉवर को सक्रिय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक राकेश कुमार ने कहा, हम लंबे समय से टॉवर के संचालन का इंतज़ार कर रहे हैं। आशा है अब यह जल्दी कार्यरत होगा और हमें नेटवर्क की समस्या से राहत मिलेगी। संजीव परिहार ने कहा, सरथल एक सुंदर पर्यटन स्थल है, लेकिन नेटवर्क की सुविधा न होने से पर्यटकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। टॉवर के सक्रिय होने से ना सिर्फ स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें