फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित पदयात्रा में भाग लेते विद्यार्थी, शारीरिक शिक्षक व जनप्रतिन? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार की फिट इंडिया मूवमेंट में आम लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा शहर में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कठुआ जोन के विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य का महत्व बताया।
विज्ञापन

शहर के ड्रीमलैंड पार्क से शुरू होने वाली पदयात्रा को पार्षद व पूर्व भाजपा जिला प्रधान प्रेम नाथ डोगरा, पार्षद रविंद्र सिंह पठानिया व पार्षद अनिरुद्ध शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद पदयात्रा ने इंदिरा कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी से होती हुए कैप्टन सुनील चौधरी चौक तक का भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता के जयघोष व फिट इंडिया स्लोगन के साथ प्रतिभागियों ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य का महत्व समझाया। इस मौके पर खंड शारीरिक शिक्षा अधिकारी जिया लाल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर जोन में इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कठुआ जोन द्वारा पदयात्रा के माध्यम ने लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें