फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान और समर्थकों को लौटाया

Wed, 27 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
मान को पुलिस की इसी बस से लौटाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार दोपहर बारह बजे से पंजाब से सटी राज्य की सरहद पर डेरा जमाए बैठे शिरोमणि अकाली दल (मान) के मुखिया पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान और उनके समर्थकों को आखिरकार वापस लौटना पड़ा। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें सोमवार को ही आगे जाने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन


उसके बाद दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनपुर रावी पुल से सटे पशुपालन विभाग की इमारत में ही डेरा जमा लिया था। इस बीच पुलिस ने लखनपुर में भी पहरा कड़ा करते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए हुए थे।

मंगलवार दोपहर बारह बजे के करीब सभी नेताओं को पुलिस के वाहनों में बिठाकर राज्य की हद से बाहर पंजाब में छोड़ दिया गया। सोमवार को पहुंचे शिरोमणि अकाली दल मान के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने बताया था कि वे कश्मीर में शांति बहाली का संदेश लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने कुछ देर तक हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान पहुंचे नेताओं ने कश्मीर की आजादी के साथ-साथ खालीस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की थी। उन्होंने कश्मीर के हालात के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते भाजपा और आरएसएस पर भी तीखा प्रहार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें