फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अग्निकांड पीड़ितों को मां चंडी ट्रस्ट ने दी डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Sun, 27 Apr 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अग्निकांड पीड़ितों को सहायता रा​शि देते चंडी माता ट्रस्ट के सदस्य। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बनी । बनी के संदरून क्षेत्र में हुई आग की दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के लिए मां चंडी ट्रस्ट एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। ट्रस्ट ने पीड़ित परिवारों को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर गौरी शंकर ने बताया कि मां चंडी ट्रस्ट का संकल्प है कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला न छोड़ा जाए। मेडिकल सहायता, इलाज और गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में भी सक्रिय योगदान देता है। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रभावित एक परिवार की बेटी की शादी भी प्रस्तावित है और ट्रस्ट इस विवाह में भी हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। पीड़ित परिवारों ने मां चंडी ट्रस्ट का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें