फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रांसफार्मर एक माह में तीन बार खराब हो गया

Fri, 13 Jun 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिकारियों से मिलने जाता जांडी कॉलोनी का शिष्टमंडल।
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे से सटी जांडी कॉलोनी में लगा ट्रांसफार्मर एक माह में तीन बार खराब हो गया। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

इससे चिंतित गांव की स्थानीय महिलाओं का शिष्टमंडल वीरवार को कांग्रेस के नेता रमेश कुंडल के नेतृत्व में विद्युत निगम के कार्यालय में एईई से मिला। इन लोगों ने निगम के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। अन्यथा प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने अभियंताओं को बताया कि कॉलोनी में लगा ट्रांसफार्मर एक महीने में तीसरी बार खराब हो गया है। रमेश कुंडल ने अधिकारी को बताया कि कॉलोनी के लिए लगे इस ट्रांसफार्मर पर एक आटा मिल भी संचालित है। इस कारण ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार पड़ने के कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आटा मिल के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाकर कॉलोनी में अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें