फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बुराई के अंत के संकल्प के साथ मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सोमवार को इलाके में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने नए परिधान पहनकर एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। शाम के समय लोहड़ी जलाकर अग्नि की परिक्रमा की और मूंगफली, रेवड़ी, गज्जक का अर्घ्य दिया। इस दौरान लोगों ने बुराई के अंत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

लोगों ने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई। लोगों ने परिवार सहित अग्नि में अर्घ्य देकर परिक्रम की और अग्नि देवता से परिवार के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर बेटा-बेटी के जन्म और नवविवाहित जोड़ों की पहली लोहड़ी पर विशेष आयोजन भी हुए। कुछ इलाकों में लोगों ने ढोल पर भंगड़ा डालकर त्योहार का जश्न मनाया। बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने फोटो अपलोड कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें