प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
कठुआ। लोहांग में जारी वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लोहांग ए और लोहांग बी के बीच खेला गया। इसमें लोहांग बी की टीम ने जीत हासिल की। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज बतौर मुख्यातिथि और एसडीएम बनी जोगिंदर जसरोटिया विशेष अतिथि मौजूद रहे।
यूथ आर्गनाइजेशन सोसाइटी लोहांग की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल लोहांग में आयोजित पांचवीं समर स्लैम वालीबाल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला लोहांग ए और लोहांग बी के बीच हुआ, जिसमें लोहांग बी की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि प्रेम सागर अजीज ने सभी खिलाड़ियों और युवा युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। एसडीएम बनी ने समाज के साथ-साथ कानून प्रवर्तन एजेंसियों से नशा के खिलाफ जागरुकता अभियान संचालित करने पर जोर दिया। प्रतियोगिता मोहम्मद आसिफ की देखरेख में आयोजित हुई। इस मौके पर एसएचओ बनी सतीश कुमार, रॉयल स्पोर्ट्स क्लब बनी के अध्यक्ष मुज्जफर मलिक, जेडईओ मेला राम, सरपंच लोहांग साउथ ठाकुर बाली राम, पूर्व आरओ अजब सिंह, ठाकुर दास, हाजी शम्सु दीन, मोहम्मद अशरफ सहित कई लोग मौजूद रहे।