फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने की वकालत की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कठुआ नगर परिषद में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने की प्रशासन से मांग की है। वीरवार को नगर परिषद के जिला प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में सभी पार्षदों ने बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर इसकी जानकारी डीसी को देकर उनसे सभी वार्डों में वैक्सीनेशन करवाने की मांग रखी है।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। संक्रमण के इन मामलों से लोगों को बचाने के लिए अब एकमात्र विकल्प लॉकडाउन ही बचा है। इसे लागू की जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जम्मू-कश्मीर में लोगों को बचाने के लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के साथ-साथ प्रवेश द्वार लखनपुर में विशेष व्यवस्था की गई। इसके बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन यह सारे उपाय संक्रमण को रोक लगाने में अब तक नाकाफी रहे हैं।
वहीं, बाजारों को भी नया रोस्टर जारी कर वहां गतिविधियां कम करने का प्रयास किया गया है और वीकेंड लॉकडाउन की व्यवस्था हुई है। इतने इंतजाम के बावजूद संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही। पाषदों ने कहा कि अगर जिले में 10 दिन तक लगातार लॉकडाउन कड़ाई से लागू कर दिया जाए तो संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें