चार मवेशी छुड़ाए एक तस्कर गिरफ्तार
कठुआ। पुलिस ने चार मवेशियों को मुक्त कराकर एक तस्कर को वाहन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सत्ता चक के पास लगाए नाके के दौरान पुलिस टीम ने लखनपुर से आ रहे लोड कैरियर नंबर (जेके02एक्स-2706) को जांच के लिए रोका। इसमें जांच के दौरान अवैध रूप से ले जाए जा रहे चार मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने वाहन चालक सुखदेव सिंह निवासी आरएस पुरा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। संवाद