फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट के गांवों में तेंदुए के आतंक से पशु पालक दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य जीव विभाग रेंज रामकोट के अंतर्गत गांवों में तेंदुए के आतंक से पशुपालक और किसान दहशत में हैं। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सप्ताह भर में तेंदुआ आधा दर्जन पालतू जानवरों को मारकर खा गया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व पशुपालक सोनू पुत्र स्व. प्रेम सिंह निवासी कच्छेड़ की पशु शाला में घुसकर तेंदुए ने भेड़ को मार डाला। वन्यजीव विभाग रामकोट रेंज के अंतर्गत ही रमेश कुमार ने बताया कि उनके घोड़े को भी तेंदुए ने बीते सप्ताह मार गिराया। इसके साथ कुछ दिन पूर्व पाव दीन पुत्र रफी मोहड़ा लाह की दो बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया, वन्य जीव रेंज रामकोट में नव दीन की एक भेड़ को भी तेंदुए ने मार डाला। इसके साथ गढ़ निवासी पवन कुमार की एक बकरी को भी तेंदुआ मारकर खा गया। पशु पालकों ने वन्य जीव विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें