फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 11 के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रात में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। वार्ड 11 में ट्रांसफार्मर लगाने के बाद फिर से खराब होने की सूरत में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद लोगों ने शनिवार देर रात बसोहली बस अड्डे पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद रियाज ने बताया कि पहले उनके वार्ड में ट्रांसफार्मर खराब हुआ था, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उसके बाद जब नया ट्रांसफार्मर आया तो वह भी लगाने के कुछ समय बाद खराब हो गया। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष जताया। वहीं वार्ड 11 के पार्षद जगजीत सिंह ने भी लोगों की समस्याओं को सुना। इस पर देर रात बिजली विभाग के एईई ने लोगों को आश्वासन दिया। तब जाकर प्रदर्शन शांत हुआ।
पार्षद जगजीत सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लेकिन, तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर कुछ समय बाद खराब हो गया। रात को तकनीकी टीम को बुलाना संभव नहीं था, इसलिए सुबह तक का इंतजार किया गया। सुबह टीम के साथ मौके पर सभी बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने वार्ड 11 में ट्रांसफार्मर लगाकर अन्य ट्रांसफार्मर के सभी उपकरणों को दुरुस्त किया। उसके बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें