फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66केवी की तार टूटने से कई गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। गत वीरवार रात को आंधी और बारिश के बाद उपमंडल के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। इसके बाद कुछ इलाकों में शुक्रवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेला गांव के नजदीक हाई वोल्टेज 66केवी तार टूटने से आधे से ज्यादा गांवों में रात भर बिजली बंद रही। इसकी वजह से आम लोगों को परेशान होना पड़ा। गर्मी के कारण बच्चे रात भर बिलखते रहे। इनवर्टर बंद होने के बाद लोगों ने घरों की छतों पर टहल कर रात गुजारी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों को तार जोड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिससे कुछ इलाकों में दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात को तार टूटने के कारण उसे जोड़ने का काम सुबह शुरू किया गया। जिसमें काफी समय लगा। शाम तक लगभग सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें