फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण गहराने लगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज के चलते उपमंडल के कई इलाकों में पेयजल की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खास तौर पर कंडी के इलाके में लोगों को अधिक परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंदवां, स्प्रैन, परख्वाल, सूराडा, आदि कई इलाकों में हफ्ते में दो से तीन दिन ही पानी सप्लाई हो रहा है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण ट्यूबवेल पर लगी मोटरें सही ढंग से काम नहीं कर रही हैं, जिसकी वजह से पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है। सुनील सिंह ने बताया कि कंडी के बहुत से इलाकों में लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है। गांव में पहले ही हफ्ते में चार दिन ही पानी आता था, लेकिन अब दो दिन ही आ रहा है।
जल शक्ति विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण मोटर बंद रखनी पड़ती है। मोटर बंद रहने से टैंक में पानी नहीं भर रहा है। इसलिए लोगों को सप्लाई करने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं, इस पर विभागीय अधिकारियों का भी साफ तौर पर कहना है कि बिजली न मिलने के कारण सप्लाई बाधित हो रही है। अगर लगातार पूरे वोल्टेज मिलें तो लोगों को नियमित रूप से पानी सप्लाई किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें