फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देकर लाहन और अवैध शराब को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखी है। वीरवार को विभाग की टीम ने जिले के तीन अलग-अलग गांवों में दबिश देकर वहां अवैध रूप से तैयार की पांच लीटर देशी शराब के साथ शराब से भरे 740 पाउच और दो सौ किलोग्राम लाहन को बरामद किया। जिसे बाद में नष्ट कर दिया है। आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह और अनिल शर्मा ने अपने सहकर्मियों के साथ जिले के चंगी बनियाडी और कड़ियाला, आदि क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों अवैध रूप से तैयार देसी शराब के साथ शराब का निर्माण करने के लिए निर्जन स्थानों पर छिपाकर रखी गई लाहन को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें