फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और तेज बारिश ने प्रभावित किया जनजीवन

Thu, 09 Oct 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों से साफ मौसम ने मंगलवार की देर रात अचानक अपना मिजाज बदल दिया। तेज आंधी के साथ बारिश और ऊपरी इलाकों में ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित किया और लोगों को अब परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आंधी के कारण जगह जगह पेड़ गिर गए हैं तो तारों के टूटने से कई क्षेत्रों कर बिजली पिछले एक दिन से गुल है। वहीं फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कट चुकी धान की फसल गिली हो गई है तो मक्की के साथ अन्य सभी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मंगलवार को अचानक मौसम की करवट ने जनजीवन की रफ्तार को थाम दिया। करीब आधा घंटा तक चली तेज हवाओं ने फसलों की नुकसान पहुंचाया। धान के साथ साथ मक्की, माश और अन्य सभी फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


किसान देस राज, प्रीतम सिंह और बलदेव राज ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण धान की फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई है।

 उन्होंने बताया कि बासमती की कटाई तो शुरू हो गई है लेकिन अन्य किस्मों की कटाई में समय है और बेमौसम बारिश ने फसल को बर्बाद कर दिया है।

वहीं तेज आंधी के कारण पेड़ों के गिरने से रात भर संपर्क  मार्ग बंद रहे। वहीं तारों के टूटने से कई क्षेत्रों की बिजली गुल है।

पहाड़ी क्षेत्रों जहां अभी भी बिजली बंद है तो शहर में दोपहर बाद ही बिजली सेवा बहाल हो पाई। विभागीय सूचना के अनुसार मौसम अभी साफ नहीं है, बारिश की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें