फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घरों में नल तो लगे लेकिन पानी नहीं मिला

Fri, 06 Jun 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील क्षेत्र की पंचायत कछेड़ के मुदाल में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। यह इलाका तहसील मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पिछले कई सालों से हर घर में नल तो लगे हैं, लेकिन उनमें तीन साल से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे इलाके की 500 से अधिक आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय पूर्व नायब सरपंच जगदेव सिंह ने बताया कि इलाके में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई लेकिन गांव के पास पानी के स्रोत न होने के कारण लोगों के घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर नजदीकी प्राकृतिक स्रोत भी सूख गए हैं। इस कारण लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें बहुत दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार पानी की समस्या बताई जा चुकी है। इसके बावजूद पेयजल व्यवस्था ठप है। जेजेएम भी लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम रहा है। इससे लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने गांवों तक पेयजल पहुंचाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें पंचायत कछेड़ से पूर्व सरपंच रमेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, स्वर्ण सिंह, मास्टर बलदेव सिंह, अमीरचंद, सूबेदार हुकुम सिंह, दर्शन सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें