फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी में जुटीं लंगर कमेटियां

Thu, 05 Jun 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भोले बाबा के जयघोष करते लंगर कमेटी के सदस्य। 
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान देशभर से आने वाले शिव भक्तों के स्वागत के लिए जिले में लगने वाले लंगरों की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत श्री शिवोहम सेवा मंडल अमृतसर की टीम ने बुधवार को खरोट मोड़ पर लगाए जाने वाले लंगर स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय सेवादारों के साथ चर्चा कर आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन

लंगर स्थल पर पहुंची श्री शिवोहम सेवा मंडल अमृतसर के चेयरमैन राकेश कुमार बेदी ने पूरी टीम के साथ हाईवे विस्तारीकरण कार्य के चलते बदले गए लंगर स्थल का जायजा लेकर वहां पहले से मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कठुआ से जुड़े सेवादारों को भक्तों की सेवा के लिए इस नए स्थल की सफाई करवाने के साथ अन्य इंतजामों की भी जिम्मेदारी सौंपी। इनमें बिजली-पानी की व्यवस्था करने के साथ लंगर के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति शामिल रही।
विज्ञापन


बेदी ने बताया कि बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिए श्री शिवोहम सेवा मंडल की ओर से छठवीं बार इस लंगर का आयोजन किया जा रहा है। महामाई के जागरण के साथ दो नवंबर को शुरू होने वाले इस लंगर में आने वाले भक्तों को भोजन, नाश्ता-चाय समेत विश्राम करने के लिए स्थान, शौचालय और स्नानागार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएंगी।
उन्होंने बताया कि हाईवे के विस्तारीकरण के कारण इस बार लंगर के स्थान में कुछ बदलाव किया गया है। नए स्थल पर लगने वाले भंडारे में भक्तों को सभी प्रकार की सुविधा मिले, इसके लिए स्थानीय लोगों का सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार की यात्रा के लिए सरकार से घोषित सुरक्षा के इंतजामों को देखते हुए उम्मीद है कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में लंगर में सभी श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी की जा रही है।

इस मौके पर श्री शिवोहम सेवा मंडल के अध्यक्ष राकेश देव पंडित, संदीप गिल समेत कठुआ से जुड़ने वाले सेवादारों में शामिल डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया, राकेश गुप्ता, अजय सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें