फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेंदुए ने एक गाय और दो बकरियों को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य जीव विभाग के जॉइंट कंट्रोल रूम नगरोटा गुजरू के अंतर्गत पंचायत कच्छेड मोहड़ा लाह में रविवार की रात तेंदुए ने हमला कर रफी पुत्र गाब दीन की दो बकरियां और एक गाय को मार डाला। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत मच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से इलाके में घूम रहा है। भयभीत ग्रामीणों ने रात में निकलना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात में अंधेरे में तेंदुआ एक-एक कर पशुओं को जंगल की ओर घसीट ले गया और उनको मारकर खा गया। तेंदुए के हमले से इलाके के पशुपालक दहशत में है। स्थानीय पशुपालकों ने वन्य जीव विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। रफी ने बताया कि तेंदुआ इलाके में पिछले कई दिनों से घूम रहा है। ऐसे में लोगों का अंधेरे में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के हमले से उनके हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि वह पेशे से पशुपालक हैं और उनकी आजीविका के आधार उनके मवेशी ही हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि कठुआ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तेंदुओं की दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें