फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुनेरा–लखनपुर सड़क दो दिनों से बंद, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
भूस्खलन से बंद हुआ दुनेरा लखनपुर मार्ग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रणजीत सागर डैम के पास वाया दुनेरा–लखनपुर मार्ग बीते दो दिनों से पूरी तरह से बंद पड़ा है। पहले से ही महानपुर–लखनपुर सड़क कई महीनों से बंद है। ऐसे में बसोहली और बनी के लोगों को अटल सेतु ब्रिज के रास्ते होकर धनेरा–लखनपुर होकर जिला मुख्यालय कठुआ जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन




अब इस मार्ग के भी बंद होने से लोगों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां पहले बसोहली से लखनपुर वाया दुनेरा की दूरी लगभग 56 किलोमीटर थी। वहीं अब लोगों को पठानकोट होते हुए करीब 80 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।



टैक्सी ड्राइवर मोहम्मद इरशाद ने बताया कि सड़क बंद होने से अब परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि महानपुर वाला रास्ता ब्रिज खराब होने से पहले ही बंद है, जिस कारण हमें वाया अटल सेतु और धनेरा होकर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। इससे रोज़ाना टोल टैक्स भी देना पड़ता है। अब वाया दुनेरा मार्ग भी बंद होने से और अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसमें समय भी ज्यादा लग रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मानपुर-लखनपुर सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें