फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधिक सेवा प्राधिकरण में नियुक्ति के लिए सात मार्च तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण ने जिला कठुआ में कानूनी सहायता रक्षा वकील (एलएडीसी) के कार्यालय में पूर्णकालिक वकीलों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अधिसूचना 21 फरवरी 2025 को जारी की गई थी और इसके तहत पात्र वकीलों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों में मुख्य कानूनी सहायता रक्षा वकील (एक पद), उप कानूनी सहायता रक्षा वकील (तीन पद) और सहायक कानूनी सहायता रक्षा वकील (छह पद) शामिल हैं। इन पदों के लिए मासिक मानदेय क्रमशः 75,000, 50,000, और 27,500 रुपये है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करने की अंतिम तिथि सात मार्च 2025, दोपहर चार बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन समिति का गठन 13 मार्च को होगा और आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 20 मार्च को लिया जाएगा। परिणाम 26 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। अनुबंध निष्पादन एक अप्रैल 2025 को होगा। आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jklsa.gov.in देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें