फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युद्ध जैसी स्थिति में अपनी और दूसरों की सुरक्षा के सिखाए गुर

Sun, 01 Jun 2025 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सिविल डिफेंस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ग्रेनेड हमले से बचने का तरीका दिखाता सेना का जवान। स - फोटो : kathua news
विज्ञापन
- आईबी से सटे इलाकों में ऑपरेशन शील्ड के तहत सिविल डिफेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को हीरानगर कस्बे के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांव लौंडी के सरकारी मिडिल स्कूल में सिविल डिफेंस जागरूकता कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को युद्ध जैसे हालातों और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए गए।
कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर एसडीआरएफ और सेना ने हवाई हमले के दौरान खुद को किस तरह से सुरक्षित रखा जाए और किस तरह से दूसरों की सहायता की जाए के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एसडीआरएफ की टीम ने लोगों और विद्यार्थियों को बताया कि युद्ध जैसी स्थिति में हवाई हमले से बचने के लिए स्कूल की बहु मंजिला इमारत से उतरकर जमीन पर लेटें। इमारत या घरों के भीतर ऐसी जगह शरण ली जहां दीवारें कंक्रीट की हो और मजबूत हों। दरवाजे या खिड़कियों के पास न खड़े हो। अगर सायरन बजाता है तो उसे तुरंत समझें और परिवार या अन्य लोगों को भी इसकी तुरंत जानकारी दें ताकि वह समय रहते सुरक्षित जगह पर शरण ले सकें। वहीं इस मौके पर उपस्थित सेना के अधिकारियों ने डेमो देकर विद्यार्थियों को ग्रेनेड हमले की स्थिति में खुद को सुरक्षित करने का तरीका बताया। उन्होंने बताया कि ऐसे हालात में जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। जिससे कोई ग्रेनेड आपसे एक मीटर की दूरी पर भी पड़ता है तो भी कोई नुकसान नहीं करेगा। इसी दौरान उन्होंने यह जानकारी भी दी की किसी तरह की विस्फोटक सामग्री अगर आपके घर या आस-पास दिखती है तो उसे छूने की गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद एसडीएम फुलेल सिंह ने कहा सिविल डिफेंस के बारे में सेना और एसडीआरएफ की ओर से जो जानकारी आम लोगों और विद्यार्थियों को दी गई है इसका उन्हें काफी लाभ होगा। इसी दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से यह अपील भी की है कि वह यह जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचकर ऑपरेशन शील्ड में अपना सहयोग दें। इस दौरान उन्होंने यह अपील भी की है कि लोग शनिवार रात को 8 बजे ब्लैकआउट में अपना सहयोग दें और घर, दुकानों या अन्य जगहों पर लाइट पूर्ण रूप से बंद रखें। इस मौके पर एसडीआरएफ के जिला प्रभारी रघुवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें