फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रिंग टॉस गेम से जोखिम प्रबंधन की दी सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कठुआ में चल रहा छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन वन जीपी वन बीसी सखी जारी है। संस्थान की निदेशक उतपला शइकीया की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्थानों से आई 18 महिला प्रशिक्षु भाग ले रही हैं।
विज्ञापन




प्रशिक्षण के चौथे दिन संकाय सदस्यों ने इंटरएक्टिव रिंग टॉस गेम का आयोजन किया। इस गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षुओं को जोखिम प्रबंधन के प्रमुख सिद्धांतों से अवगत कराया गया। खेल में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रणनीतिक सोच और निर्णय लेने की क्षमता का प्रयोग किया।



प्रशिक्षण के संबंध में शइकिया ने बताया कि इस अभ्यास से प्रशिक्षुओं को यह समझने में मदद मिली कि वास्तविक परिस्थितियों में जोखिमों की पहचान, मूल्यांकन और प्रबंधन कैसे किया जा सकता है। कार्यक्रम ने अनुभवात्मक शिक्षा को जोखिम प्रबंधन के मूल सिद्धांतों के साथ जोड़ते हुए उच्च स्तर की सहभागिता और सार्थक सीख सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें