फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी की टीम

विज्ञापन
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबल? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दसवीं पुलिस मॉटियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। शनिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट अकादमी नई दिल्ली के बीच खेला गया। भीषण सर्दी के बावजूद मैदान में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह अपने चरम पर देखने को मिला। इस रोमांचक मैच में लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 10 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। काफी लो स्कोरिंग रहे इस मैच के दौरान टीम ने अपने प्रमुख बल्लेबाज कैफ अहमद के 31 गेंदों में चार चौकों की मदद से 33 रन की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए। इस दौरान साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करने वाले जितेंद्र ने अपने 3 ओवर के कोटे के दौरान 27 रन देकर दो विकेट और सोमवीर ने 4 ओवर के दौरान 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साबी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों को लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने पूरी पारी के दौरान अपने हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। जिसके चलते पूरी टीम 18.1 ओवर में मात्र 83 रन बनाकर पवेलियन लौट गई और टीम को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम के आदित्य ने 27 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 28 रन जोड़े लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका सहयोग नहीं कर सके और टीम को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा है। लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी कर रहे विकास दीक्षित ने अपने कोटे के निर्धारित 4 ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं यश गर्ग ने 3.1 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यश गर्ग को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाइफ केयर लखनऊ और विकी इलेवन पठानकोट के बीच खेला जाएगा। जिसके बाद फाइनल खेलने वाली दो टीमों का निर्धारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें