फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किशनपुर ने बगलामुखी इलेवन को एक रन से हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 06 Apr 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर गांव में खेली जा रही अंडर-19 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेला गया फाइनल मैच
विज्ञापन

बिलावर। किशनपुर गांव में खेली जा रही अंडर-19 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में किशनपुर इलेवन की टीम ने बगलामुखी इलेवन की टीम को एक रन से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। बगलामुखी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

निर्धारित 12 ओवर के मैच में किशनपुर इलेवन की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 94 रन बनाए। किशनपुर इलेवन के बल्लेबाज स्पर्श ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, वहीं बगलामुखी इलेवन के गेंदबाज ऋषभ सिंह ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बगलामुखी इलेवन की टीम 11वें ओवर में निर्धारित लक्ष्य से एक रन पीछे रह गई और 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बगलामुखी इलेवन के बल्लेबाज यशोधन खजूरिया ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। वहीं बल्लेबाज ध्रुव सपोलिया ने 26 रन का योगदान दिया। किशनपुर इलेवन ने एक विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में किशनपुर इलेवन के खिलाड़ी स्पर्श ने 30 रन बनाए और दो विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए नीतीश वर्मा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीमों को आयोजकों ने मेडल ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें