फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले भर में बूथ स्तर पर भाजपा आज मनाएगी स्थापना दिवस

Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला भाजपा रविवार को बूथ स्तर पर स्थापना दिवस का आयोजन करेगी। रविवार से शुरू होने वाले कार्यक्रम अगले सात दिन तक जारी रहेंगे। पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम जिला कार्यालय दफ्तर लोगेट मोड़ में मनाया जाएगा। इसमें जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। कार्यक्रम नवनियुक्त जिला भाजपा प्रधान उपदेश अंडोत्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला स्तर के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिला भाजपा ने तीन विधानसभा के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें कठुआ विधानसभा में होने वाली कार्यक्रमों का जिम्मा भाजपा नेता अनिल सिंह और रविंद्र सिंह सलाथिया को सौंपा गया है। वहीं, जसरोटा विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी शिवदेव सिंह और हीरानगर विधानसभा की जिम्मेदारी रवि कुमार शर्मा को सौंपी गई है। बता दें कि सात दिन तक चलने वाले पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रमों को जिला के 10 मंडल और 400 से अधिक बूथों पर मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें