फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: काका इलेवन कठुआ ने बग्गन की टीम को 33 रनों से हराया

Sat, 03 Jan 2026 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच रहे ​खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। 
विज्ञापन
किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। वीरवार को खेले गए मैच में काका इलेवन कठुआ ने बग्गन की टीम को 33 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। काका इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर के मैच में काका इलेवन की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 135 रन बनाए।
विज्ञापन

काका इलेवन के बल्लेबाज रंजीत ने सर्वाधिक 43 रनों का योगदान दिया। वहीं बग्गन के गेंदबाज अंकुश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बग्गन की टीम 12वें ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बग्गन के बल्लेबाज गुलशन ने 26 और बिक्कु ने 22 रनों का योगदान दिया। काका इलेवन की टीम ने 33 रनों से मैच जीत का प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। काका इलेवन के गेंदबाज लाट्टा ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें