फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ के युवाओं ने राष्ट्र निर्माण की दौड़ में दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
कठुआ में नमो युवा रन में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा कठुआ इकाई की ओर से शहर में नमो युवा रन का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ता के अलावा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और आम लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं ने फिट इंडिया, यूनाइटेड इंडिया का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के मुखर्जी चौक से शुरू हुई दौड़ आर्य समाज मंदिर से होते हुए पुराना गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज रोड, शहीदी चौक, कैप्टन सुनील चौधरी चौक, पारलीवंड, जराई चौक से होकर वापस मुखर्जी चौक में संपन्न हुई।
दौड़ में विशेष रूप से शामिल विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस, एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से प्रेरित था। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की दिशा तय करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक अक्षय भारती और भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि युवाओं ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया।
विज्ञापन

दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं ने फिट इंडिया, यूनाइटेड इंडिया का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अंदोत्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा शर्मा, देव राज, सरदार शिंगारा सिंह, राहुल देव शर्मा, हवलदार मनोहर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें