फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवाओं ने देवल गांव में की जल स्रोत की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवल गांव के युवाओं ने प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ सफाई करने का संकल्प लिया है। रविवार को स्थानीय युवाओं ने पंचायत मे स्थित प्राचीन ऐतिहासिक बावली की साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

सुबह जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह की अगुवाई में गांव के कई युवा बावली के पास पहुंचे और बावली का सारा पानी बाहर निकाला और बावली की सफाई को अंजाम दिया गया । कुदरती जल स्रोत के चलते बावली धीरे-धीरे फिर पानी से भरने लगी और युवाओं ने बावली के पानी को पीने के लायक बना दिया। सफाई अभियान में मौजूद मनिंदर सिंह, मास्टर विक्रम, उपदेश सिंह, रवि सिंह और मनीष सिंह ने बताया कि यह बावली कई सदियों पुरानी है और लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करवाती है । उन्होंने कहा कि बावली को साफ किया गया है ताकि इस प्राकृतिक जल स्रोत के पानी को पीने के इस्तेमाल में लाया जा सके। युवाओं ने कहा के आने वाले दिनों में वह पंचायत के अलग-अलग स्थानों पर स्थित बावलियों की साफ सफाई करेंगे ताकि अगर पेयजल संकट की स्थिति बने तो इन प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी लोगों के काम आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें