आठ लाइसेंस निलंबित, मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने व लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आरटीओ कठुआ द्वारा मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट एक्ट के तहत कालीबड़ी-कॉलेज मार्ग पर नाका लगा कर चालान किए गए। आरटीओ द्वारा लगाए नाके के दौरान दोपहिया वाहनों के 18 चालान काटे गए और बिना हेलमेट के वाहन चला रहे आठ चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
आरटीओ कठुआ सुनील कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से लगाये गए नाके के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के कुल 18 चालान किए गए जिसमें से रैश ड्राइव कर हैं। आठ लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए। उन्होंने लोगों से अपील की है वे वाहन चलाते समय नियमों की पालना करें और अपनी व अपनों की जान को जोखिम में न डालें। इस मौके पर उन्होंने लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने की हिदायत दी।