उल्फा उग्रवादियों से लोहा लेते बलिदान हुए थे कैप्टन सुनील
कैप्टन सुनील कुमार चौधरी 7/11 गोरखा राइफल्स के जांबाज अधिकारी थे। साल 2008 में असम में उल्फा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था। 26 जनवरी 2008 को उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। इसके अगले ही दिन तिनसुकिया में उग्रवादियों की मौजूदगी का इनपुट मिलते ही उन्होंने जश्न छोड़ अपनी टीम के साथ अभियान में हिस्सा लिया। भीषण मुठभेड़ में उन्होंने दो खूंखार उग्रवादियों को ढेर किया और तीसरे को घायल कर दिया। अदम्य साहस का परिचय देते हुए मुठभेड़ के दौरान वे बलिदान हो गए।