कठुआ। गत दिवस हुई बारिश के बाद जिला पुलिस लाइन में जारी कठुआ प्रीमियर लीग के तहत बुधवार को होने वाला क्रिकेट मैच स्थगित कर दिया गया। बारिश के बाद आउट फील्ड में हुई फिसलन को देखते हुए ये फैसला कि गया है। अब अगले मुकाबले वीरवार से शुरू होंगे।
आयोजकों में शामिल अरविंद भारद्वाज ने बताया कि जिला पुलिस लाइन के मैदान में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के तहत जिला पुलिस की टीम और विक्की इलेवन के बीच मुकाबला तय था। लेकिन गत दिवस हुई बारिश से आउट फील्ड में फिसलन हो गई थी। जिसे देखते हुए प्रतियोगिता को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है।
अब वीरवार को सुबह के सत्र में स्थगित हुए मैच को करवाया जाएगा। जबकि दोपहर के बाद के सत्र में पूर्व तय मैच होगा। ताकि प्रतियोगिता को अपने तय समय पर संपन्न किया जा सके। संवाद