फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट पर कठुआ, नालों पर एसओजी की निगरानी बढ़ी

Tue, 07 Oct 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तनाव से सुरक्षा तंत्र सकते में आ गया है। सर्दियों की आमद से ऐन पहले अरनिया सेक्टर में भीषण गोलाबारी को देखते हुए कठुआ जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीमावर्ती इलाकों से लेकर दरियाई नालों के रूट, जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे और आतंकी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील रहे इलाकों में सुरक्षा का कड़ा पहरा लग गया है। खासकर सीमावर्ती इलाकों की पुलिस चौकियों और थानों को सतर्क कर दिया गया है।

एसओजी की क्विक रिएक्षन टीमों को न सिर्फ विशेष हिदायतें जारी की गई हैं बल्कि गश्त की टुकड़ियों में सुरक्षा बलों की संख्या में भी इजाफा कर दिया गया है।

पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से हाईवे तक के इलाकों में आवागमन करने वाले वाहनों के लिए जांच की प्रक्रिया कड़ी कर दी है। एसएसपी कठुआ मोहन लाल के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर उल्लंघन की ताजा घटनाओं को देखते हुए कठुआ जिला भी हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन


सीमा पर गोलाबारी से घुसपैठ की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की चौकसी बढ़ गई है तो भीतरी इलाके में पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों ने निगरानी तंत्र को सामान्य से अधिक मजबूत कर दिया है।

एसएसपी के अनुसार सीमावर्ती इलाके से गुजरने वाले दरियाई नाले घुसपैठ के रूट रहे हैं। सबसे ज्यादा चौकसी इन्हीं दरियाई नालों पर बरती जा रही है। जगह जगह नाके लगाए गए हैं और रात की गश्त को बढ़ा दिया गया है।

इसी तरह से सीमावर्ती इलाकों से आने वाले सड़क मार्ग भी आतंकियों को हाईवे तक पहुंचने में मदद करते रहे हैं। ऐसे में सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें