जीडीसी महानपुर में रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रमकॉलेज प्रबंधन
वैश्विक थीम ओवरकमिंग डिस्रप्शन, ट्रांस्फार्मिंग द एड्स रिस्पांस को प्रमुखता दी
कठुआ। सरकारी डिग्री कॉलेज महानपुर के रेड रिबन क्लब की ओर से वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करना और युवाओं को जनस्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में वैश्विक थीम ओवरकमिंग डिस्रप्शन, ट्रांस्फार्मिंग द एड्स रिस्पांस को प्रमुखता दी गई।
यह आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, जम्मू-कश्मीर के सहयोग से तथा जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसाइटी और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. सपना देवी ने किया जबकि कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संगीता सूदन के मार्गदर्शन में इसे संपन्न किया गया।
वॉकथॉन में भूमिका विजेता घोषित की गई और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कॉलेज के कई संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे जिनमें प्रो. (डॉ.) मोहनिंदर नाथ शर्मा, निशा कुमारी, प्रो. रूपाली जसरोटिया, प्रो. बिंती शर्मा, प्रो. हिलाल, डॉ. रेनू बाला, डॉ. मीनू शर्मा, अंबिका, प्रो. शीतल शर्मा और प्रो. मुश्ताक अहमद शामिल थे।