कठुआ। वैक्सीन की ढाल से आम जनमानस को कोरोना से बचाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को जिले में 2907 और लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 15 से 18 आयु वर्ग के 2024 किशोरों को कोवैक्सीन और 883 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया है।
विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जीएमसी कठुआ में 70 लाभार्थियों, परोल में 154, बसोहली में 74, बिलावर में 339, हीरानगर में 154, बनी में 30 और अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर कृष्णा कॉलोनी में 62 लाभार्थियों को कोविशील्ड की खुराक दी गई है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के आम लोग, वरिष्ठ नागरिक और तीसरी बूस्टर डोज हासिल करने वाले शामिल रहे। वहीं, 15 से 18 वर्ष के किशोरों को दी जाने वाली कोवैक्सीन के तहत परोल में 562, बसोहली में 196, बिलावर में 598, हीरानगर में 438 और बनी में 230 खुराक दी गई है।